LOADING

Type to search

उत्तर भारत में ठंड का कहर, दक्षिण में तूफान का खतरा

News

उत्तर भारत में ठंड का कहर, दक्षिण में तूफान का खतरा

Share
India's Weather News

उत्तर भारत में ठंड का कहर और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छा सकता है। घने कोहरे के कारण सुबह और रात के समय विजिबिलिटी पर भी असर पड़ेगा, जिससे यातायात में मुश्किलें आ सकती हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में शीत लहर का असर तेज रहेगा, जिससे ठंड और बढ़ सकती हैं। वहीं, कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के कारण कोहरा कम रहेगा, लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट जारी रहेगी। ऐसे में सर्दी से राहत की उम्मीद फिलहाल नज़र नहीं आ रही है।

दिल्ली में ठंड और प्रदूषण का दोहरा संकट

दिल्ली में ठंड का कहर जारी है। राजधानी का न्यूनतम तापमान लगातार 4.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। साथ ही प्रदूषण का स्तर बेहद खराब हो गया है। हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषकों का स्तर बढ़ गया है। पूसा इलाके में तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम है। सुबह के समय विजिबिलिटी 800 मीटर तक रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंड और प्रदूषण दोनों में फिलहाल कोई राहत नहीं मिलेगी।

उत्तर प्रदेश और बिहार में कोहरा छाएगा

उत्तर प्रदेश के कई जिलों, जैसे मऊ, बलिया, गोरखपुर, और सिद्धार्थनगर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। अयोध्या में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन इलाकों में रात के समय कोहरा अधिक घना होगा, जिससे विजिबिलिटी और तापमान में गिरावट आएगी। बिहार के कई जिलों में भी घने कोहरे का असर रहेगा। मध्य और दक्षिण भारत में सर्दी और तूफान का असर देख सकते हैं। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। भोपाल और अन्य इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। राजगढ़ और शाजापुर जैसे जिलों में पाला पड़ सकता है।

दूसरी ओर, दक्षिण भारत के तमिलनाडु तट पर तूफान आने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि तटवर्ती इलाकों में 35-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तमिलनाडु, केरल, पुदुचेरी, और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। मौसम का ये बदलता मिजाज साफ संकेत दे रहा है कि आने वाले दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। ठंड और कोहरे से बचने के लिए जरूरी कदम उठाएं और सतर्क रहें।

सुरक्षा और सुझाव

सर्दियो मे इस ठंड से बचने के लिए कुछ बातो का ध्यान में रखना बहुत ज़रूरी हैं। इन बातो का पालन कर और अच्छी डाइट का सेवन करके आप सर्दी में होने वाली बिमारियों से खुदको बचा सकते हैं।

  • पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और घर से बाहर कम निकलें,
  • गाड़ियों में फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और धीरे चलाएं
  • घर के बुजुर्ग और बच्चों का खास ध्यान रखें
  • प्यास लगने पर गर्म पानी ही पीएं
  • सर्दी-खांसी, बुखार या हाइपोथर्मिया के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

Follow Haqiqi News on LinkedIn to be updated with the latest news

Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *